बालोद: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, चालक और कंडक्टर घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Road accident in Balod: Two trucks collide violently, driver and conductor injured

ब्यूरो रिपोर्ट: बालोद ब्रेकिंग

बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुरुर के निर्मल पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जो खाने का तेल लेकर ग्राम अर्जुनी से जगदलपुर की ओर जा रहा था, वह गुरुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रक का चालक और कंडक्टर घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि दोनों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल या चालक की लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पूरी घटना की सटीक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सामान्य करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप