आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने किया आत्मसमर्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RJD MLA Ritlal Yadav surrendered

बेऊर जेल भेजे गए – हत्या की साजिश और फंसाने का लगाया आरोप

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव ने बुधवार को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ उनके भाई ने भी कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

हाल ही में पुलिस ने पटना के दानापुर समेत कई इलाकों में रीतलाल यादव के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। यह कार्रवाई एक बड़े बिल्डर की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने विधायक पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है और उनकी हत्या की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बिल्डर और प्रशासन पर मिलकर उन्हें मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि दानापुर विधानसभा चुनाव में उन्हें रोकने के लिए यह चाल चली जा रही है।

रीतलाल यादव ने दावा किया कि उन्हें कोर्ट से जेल ले जाने के क्रम में उनकी हत्या करवाई जा सकती है। उन्होंने बिहार पुलिस के कुछ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि जब तक उनकी जान सुरक्षित नहीं रहती, तब तक वे बेल के लिए अपील नहीं करेंगे।

इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और राजद खेमे में भी इस पर प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस केस में क्या मोड़ आता है और रीतलाल यादव के आरोपों की जांच किस दिशा में बढ़ती है।

18 अप्रैल 2025 का राशिफल: परिघ योग का प्रभाव, सभी 12 राशियों के लिए शुभ समय और उपाय

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी