Rising Cardiac Arrest: कड़ाके की सर्दी बनी जानलेवा – ग्वालियर में 4 दिन में 112 हार्ट अटैक, 15 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rising Cardiac Arrest

Rising Cardiac Arrest: ग्वालियर में कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा साबित होने लगी है। 25 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट का असर सीधे हृदय रोगियों पर देखने को मिल रहा है। रविवार से बुधवार तक के पिछले चार दिनों में शहर के प्रमुख अस्पतालों में हार्ट अटैक के 112 मरीज सामने आए, जिनमें से 15 की मौत हो चुकी है।

युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले 15 लोगों में से 9 की उम्र 40 वर्ष से कम थी। वहीं 11 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इससे यह साफ हो गया है कि सर्दी का असर अब युवाओं पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है।

Rising Cardiac Arrest

जेएएच की कार्डियोलॉजी वार्ड में क्षमता से ज्यादा मरीज
जेएएच के कार्डियोलॉजी विभाग में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। 70 बेड की क्षमता वाले विभाग में इस समय 87 मरीज भर्ती हैं। जगह की कमी के कारण मरीजों को गैलरी तक में भर्ती करना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

Rising Cardiac Arrest:

सर्दी में तेजी से बढ़ता है ब्लडप्रेशर
जीआरएमसी के कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव कवि भार्गव के अनुसार कड़ाके की ठंड में ब्लडप्रेशर तेजी से बढ़ जाता है और डायबिटीज भी अनियंत्रित हो जाती है, जो हार्ट अटैक के लिए बेहद घातक साबित होती है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से बीपी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से दवा लेने की सलाह दी।

धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें हार्ट मरीज
रतन ज्योति डालमिया हार्ट सेंटर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविशंकर डालमिया ने बताया कि सर्दी की वापसी के कारण हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हुआ है। हार्ट मरीजों को सुबह जल्दी टहलने से बचना चाहिए। धूप निकलने के बाद सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही बाहर निकलना सुरक्षित है। नियमित दवाएं लेना बेहद जरूरी है।

Rising Cardiac Arrest

नसों के संकुचन से बढ़ रहा खतरा
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आकाश मोदी के अनुसार ठंड के मौसम में दिल को खून सप्लाई करने वाली नसें संकुचित हो जाती हैं। इससे सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम ज्यादा सक्रिय हो जाता है। नसों में पहले से मौजूद ब्लॉकेज टूटकर खून का थक्का बना लेते हैं, जिससे ब्लडप्रेशर तेजी से बढ़ता है और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

Rising Cardiac Arrest:

दोस्त बचा, खुद हार्ट अटैक का शिकार
36 वर्षीय युवक अपने दोस्त को सीने में दर्द होने पर कार्डियोलॉजिस्ट के पास लेकर गया था। डॉक्टरों ने दोस्त के दिल में दो स्टेंट डाले और उसकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन तीन दिन बाद वही युवक हार्ट अटैक का शिकार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जिम जाने वाला युवक भी नहीं बच सका
डबरा निवासी 28 वर्षीय युवक नियमित रूप से जिम जाता था और फिटनेस को लेकर सजग था, लेकिन सिगरेट पीने की आदत के कारण उसे सडन कार्डियक अरेस्ट हुआ। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर