,

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: मुशहर समाज के बच्चों को नहलाकर दिलाई शिक्षा की राह

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: मुशहर समाज के बच्चों को नहलाकर दिलाई शिक्षा की राह


रिपोर्टर: विजय तिवारी

सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। बड़ागांव पंचायत में पहुंचकर उन्होंने खुद मुशहर समाज के बच्चों के कपड़े धोए, उन्हें नहलाया और उनके नाखून तक काटे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने से पहले स्वच्छता और शिक्षा का महत्व समझाना था।

शिक्षा और स्वच्छता पर जोर

सांसद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यह सेवा तभी सार्थक होगी जब समाज के हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचे। उन्होंने माता–पिता से भावुक अपील करते हुए कहा कि बच्चों के कपड़े और शरीर की साफ–सफाई का नियमित ध्यान रखें और उन्हें विद्यालय जरूर भेजें।

“शिक्षा ही असली सेवा”

मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि शिक्षा और स्वच्छता ही बच्चों का भविष्य संवार सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया:

“प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस तभी सार्थक होगा, जब हम हर उस बच्चे तक शिक्षा की ज्योति पहुँचाएँगे, जो अब तक इससे वंचित है।”

ग्रामीणों में उत्साह

सांसद के इस अनोखे अंदाज को देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे। कई लोगों ने संकल्प लिया कि वे सेवा पखवाड़ा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और बच्चों की शिक्षा व स्वच्छता पर ध्यान देंगे।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…