Rewa फेसबुक वाली दोस्ती का दर्दनाक अंत: गर्भवती हुई किशोरी ने अस्पताल में मृत नवजात को दिया जन्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rewa

Report: Vijay tiwari

Rewa : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई एक जान-पहचान ने न केवल सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार किया, बल्कि एक किशोरी के जीवन में ऐसा मोड़ लाया जिसकी परिणीति बेहद दुखद रही। फेसबुक के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग शारीरिक संबंधों तक जा पहुँचा, जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब किशोरी को प्रसव के लिए गांधी स्मारक चिकित्सालय (GMH) लाया गया, जहाँ उसने एक मृत नवजात को जन्म दिया।

मर्यादा लांघने की भारी कीमत: परिजनों से छिपाया सच

Rewa मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र की एक किशोरी की फेसबुक के माध्यम से एक किशोर से दोस्ती हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। कम उम्र और समझ की कमी के कारण दोनों करीब आए, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने करीब चार-पांच महीनों तक इस बात को अपने परिवार से छिपाए रखा। जब किशोरी के शरीर में शारीरिक बदलाव दिखने लगे, तब परिजनों के पूछने पर उसने पूरी आपबीती सुनाई।

अस्पताल से पुलिस तक पहुँचा संवेदनशील मामला

Rewa परिजनों ने शुरुआत में बदनामी के डर से मामले को शांत रखने की कोशिश की, लेकिन प्रसव का समय नजदीक आने पर उन्हें किशोरी को गांधी स्मारक चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। प्रसव के दौरान किशोरी ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिलने पर महिला पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी किशोर पर एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई

Rewa इस पूरे प्रकरण पर डीएसपी हेडक्वार्टर उदित मिश्रा ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अपचारी बालक के विरुद्ध रायपुर कर्चुलियान थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कानून सम्मत उचित कार्रवाई की जाए।

Read this: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, 10 फरवरी को सोना 824 और चांदी 3,759 रुपए महंगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर