republicday in london : लंदन स्थित म्यूजियम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करना अत्यंत भावुक पल: सीएम हेमन्त सोरेन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
republicday in london

republicday in london : सीएम सोरेन ने लंदन स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर म्यूजियम पहुंच किया नमन

republicday in london : लंदन/रांची, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।

republicday in london : मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला हैं।

republicday in london : मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल बराबरी और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. अंबेडकर जी के आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली