Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले-संविधान राष्ट्रप्रथम का दस्तावेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Republic Day 2026

Report By: Vanadana Rawat

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान राष्ट्रप्रथम की भावना का दस्तावेज है, जिसने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बाँधकर रखा है।

Republic Day 2026: 1950 में लागू हुआ संविधान, देश की एकता की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। बीते 76 वर्षों में अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन संविधान ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया।

संविधान के प्रति समर्पण हर नागरिक का दायित्व
सीएम योगी ने कहा कि भारत के संविधान का सबसे बड़ा संरक्षक देश का नागरिक है। प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि वह संविधान की मूल भावनाओं का सम्मान करे और पूरे समर्पण भाव से उसका पालन करे।

Republic Day 2026

संविधान का अनादर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब संविधान की मूल भावना का अनादर किया जाता है, तो यह उन महान सपूतों का भी अपमान है, जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली।

Republic Day 2026: विकसित भारत के संकल्प को संविधान से मजबूती

उन्होंने कहा कि देश में यदि समता और बंधुता का भाव मजबूत होगा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को कोई नहीं रोक सकता। यह लक्ष्य हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने