एमपी में नवंबर की रिकॉर्ड तोड़ ठंड: 20 जिलों में शीतलहर अलर्ट, राजगढ़ सबसे ठंडा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी में नवंबर की रिकॉर्ड तोड़ ठंड: 20 जिलों में शीतलहर अलर्ट, राजगढ़ सबसे ठंडा

मध्यप्रदेश में ठंड ने इस बार नवंबर में ही कड़ा असर दिखा दिया है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

20 जिलों में शीतलहर का असर

Madhya Pradesh Weather Update Cold broke records in MP in November itself  cold wave will prevail here- MP में नवंबर में ही ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कई  जिलों में बढ़ी कंपकंपी; आज

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल में आज शीतलहर चलेगी। इन जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

राजगढ़ सबसे ठंडा, पारा 8 डिग्री से नीचे

रविवार रात को प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। इनमें राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और इंदौर में 7.9 डिग्री रहा। उज्जैन में 11 डिग्री, जबलपुर में 10.2 डिग्री और ग्वालियर में 10.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इंदौर और भोपाल में पुराने रिकॉर्ड टूटे

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, दो दिन शीतलहर का अलर्ट - Swadesh News

इस बार नवंबर की ठंड ने कई साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले 10 सालों में सबसे कम है। वहीं इंदौर में 7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो 25 सालों में नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। इंदौर में अब तक का सबसे कम तापमान नवंबर 1938 में 5.6 डिग्री रहा था।

उत्तर भारत की ठंडी हवाओं का असर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं सीधे मध्यप्रदेश पहुंच रही हैं। इन हवाओं के असर से प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर तेज हुई है। पिछले दो दिनों में भोपाल, राजगढ़, सीहोर, इंदौर और शाजापुर में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा, जबकि रीवा, शहडोल और जबलपुर में भी ठंड बढ़ी है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध