,

Ratlam: प्रतिभा सम्मान समारोह, 2500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Ratlam

रिपोर्टर :शैलेंद्र पारे

विधायक सभागृह में हुआ भव्य आयोजन
Ratlam रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित हुआ। समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने की।

शिक्षा को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य
Ratlam प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी लेना चारधाम यात्रा से भी बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि फाउंडेशन समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल प्रेरणादायक है।

निवेश और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
Ratlam कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम क्षेत्र में आगामी दस वर्षों में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश संभावित है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read this: Gwalior : सिंधिया राजवंश की छत्री पर सफाई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…