रिपोर्टरः सुनील कुमार ठाकुर
बलरामपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत महज 12 घंटे के भीतर 55 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गुंडों और अपराधियों की परेड
पुलिस ने केवल वारंटियों की गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि जिले के कुख्यात अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों और असामाजिक तत्वों को थानों में बुलाकर परेड कराई। इस कदम का मकसद अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाना था।
बॉर्डर इलाकों में सख्ती
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने निवास प्रमाण और अन्य दस्तावेजों को खंगाला, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर
बलरामपुर पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी पुलिस इकाइयां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।
चलती ट्रेन से छलांग! लड़की ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत….यह भी पढ़े





