Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ranveer Singh

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के माध्यम से करोड़ों की राशि की मांग करते हुए धमकी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उसी के तहत अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रभादेवी स्थित BEAU MONDE अपार्टमेंट में रहते हैं। धमकी मिलने के बाद यहां आर्म्ड सिक्योरिटी तैनात की गई है। सुरक्षा बढ़ाने की इस कार्रवाई को लेकर सोसाइटी के अन्य सदस्यों में चिंता और नाराजगी देखने को मिली।

Ranveer Singh: सोसाइटी ने लोकल पुलिस को सौंपा ज्ञापन

सोसाइटी की कमेटी ने लोकल पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने तीन मुख्य सवाल उठाए हैं:

  • क्या निजी सुरक्षा गार्ड लाइसेंसी हथियार लेकर परिसर में तैनात हैं?
  • क्या दादर पुलिस स्टेशन ने इसके लिए अनुमति दी थी?
  • फ्लैट में तैनात पुलिस कर्मियों का विवरण, जिसमें विभाग और तैनाती की प्रकृति शामिल हो।

सोसाइटी का कहना है कि सुरक्षा गार्डों को तैनात करने से पहले सोसाइटी से कोई अनुमति नहीं ली गई और इसके कारण सदस्य असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Ranveer Singh: वॉइस नोट के जरिए भेजी गई धमकी

Ranveer Singh

जानकारी के मुताबिक, धमकी का वॉइस नोट रणवीर सिंह के असिस्टेंट को भेजा गया। व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने का कारण यह बताया जा रहा है कि सेटिंग्स में अननोन कॉलर्स ब्लॉक होने के कारण यह तरीका अपनाया गया।

इस मामले में संभावना जताई जा रही है कि बॉलीवुड के 8-10 अन्य सेलिब्रिटी को भी इसी तरह की धमकियां मिली हों। हालांकि, ज्यादातर मामलों में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के बाद बढ़ा सतर्कता

हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसमें मुंबई पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा बढ़ाने के उपायों को और तेज कर दिया गया है।

READ ALSO: IND VS PAK: भारत-पाक मैच विवाद पर नया मोड़, PCB बोला- सीरीज खेलने की बात कहना ICC का झूठ

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित