,

रंगारेड्डी: दर्दनाक सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 22 की मौत की खबर, पीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rangareddy: Tragic road accident, 22 killed in collision between bus and dumper, PM expresses condolence, announces compensation

By: vijay nandan

रंगारेड्डी: तेलंगाना के जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चेवेल्ला क्षेत्र के पास एक रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, बजरी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TGSRTC) की बस को टक्कर मार दी। हादसे में कई यात्री मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे, छात्र और ऑफिस जाने वाले कर्मचारी शामिल थे। यह बस तंदूर से हैदराबाद की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी के बाद कई छात्र और कर्मचारी हैदराबाद लौट रहे थे। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबे समय तक जाम लगा रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। प्रशासन ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने TGSRTC के प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिला कलेक्टर से बात कर घायलों के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने दुर्घटनास्थल पर तत्काल बचाव टीम भेजने को भी कहा है।

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा

“तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ हैं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता दी जाएगी।”

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय