Rambha Ho Remake: धुरंधर के मेकर्स ने ऊषा उत्थुप से नहीं ली इजाजत, तीसरे शख्स ने भेजा गाने का लिंक, सिंगर ने बयां किया दिल का हाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Rambha Ho Remake: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ अपने कंटेंट, स्टारकास्ट और म्यूजिक को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में 70, 80 और 90 के दशक के कई सुपरहिट गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है आइकॉनिक गाना ‘रंभा हो’। अब इस गाने के रीमिक्स वर्जन पर ओरिजिनल सिंगर ऊषा उत्थुप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Rambha Ho Remake: ‘रंभा हो’ के रीमिक्स पर क्या बोलीं ऊषा उत्थुप?

1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘अरमान’ का यह सुपरहिट गाना ऊषा उत्थुप की आवाज में आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। ‘धुरंधर’ में इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने रीइमैजिन किया है, जबकि इसे आवाज दी है मधुबंती बागची ने।
रीमिक्स वर्जन को लेकर ऊषा उत्थुप ने साफ कहा कि उन्हें गाने के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वह इससे बेहद खुश हैं।

Rambha Ho Remake

“मुझे गाना देखकर बहुत खुशी हुई” – ऊषा उत्थुप

ऊषा उत्थुप ने हाल ही में रेडियो नशा से बातचीत में बताया कि फिल्म के मेकर्स ने उन्हें इस रीमिक्स के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी थी।
उन्होंने कहा,

“मुझे किसी और ने ‘धुरंधर’ के ‘रंभा हो’ का लिंक भेजा। जैसे ही मैंने गाना देखा, मैंने कहा – वाह! क्या बात है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जिन्हें यह देखकर बुरा लगे कि उनके गाने को किसी और ने गाया है। उल्टा, मुझे बहुत खुशी हुई।”

मेकर्स ने नहीं किया संपर्क, फिर भी जताई खुशी

ऊषा उत्थुप ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे गाना इस्तेमाल करने से पहले संपर्क नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद वह नाराज़ नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका गाना एक नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

Rambha Ho Remake: मधुबंती बागची की जमकर की तारीफ

ऊषा उत्थुप ने नई सिंगर मधुबंती बागची की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मधुबंती ने गाने को बेहद खूबसूरती से गाया है और दोनों ने साथ में एक रील भी बनाई थी।
सिंगर के मुताबिक,

“मेरा मानना है कि गाना किसी भी सिंगर से बड़ा होता है। जो भी ‘रंभा हो’ गाएगा, हिट होगा।”

Rambha Ho Remake: ‘धुरंधर’ ने दी गाने को नई एनर्जी

ऊषा उत्थुप ने कहा कि वह सालों से ‘रंभा हो’ परफॉर्म करती आ रही हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ के रीमिक्स ने गाने को नई एनर्जी और नई पहचान दी है।
उन्होंने फिल्म की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि इंस्टाग्राम पर इसे कितने लाइक्स और व्यूज मिल रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि यह वापसी “कमाल की” है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर