,

Rakeshwar Pandey Birthday: मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय का 66वां जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मना, विशेष बच्चों के साथ बांटी खुशियां

Rakeshwar Pandey Birthday

Edit by: Priyanshi Soni

Rakeshwar Pandey Birthday: जमशेदपुर शहर के वरिष्ठ मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय का 66वां जन्मदिन शुक्रवार को पूरे उत्साह और सामाजिक संवेदना के साथ मनाया गया। बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर पत्नी सीता पांडेय, परिवारजनों और सहयोगियों की मौजूदगी में 66 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Rakeshwar Pandey Birthday: सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन

अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए राकेश्वर पांडेय निक्को पार्क स्थित चेशायर होम पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष बच्चों के साथ केक काटा। उन्होंने बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देख वे भावुक भी नजर आए।

Rakeshwar Pandey Birthday: सामाजिक योगदान की हुई सराहना

जन्मदिन समारोह के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राकेश्वर पांडेय के मजदूर हितों और सामाजिक कार्यों में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ, सक्रिय व प्रेरणादायक जीवन की कामना की।

सेवा और संवेदना का संदेश

इस अवसर पर राकेश्वर पांडेय ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां बांटना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। जन्मदिन जैसे अवसरों पर सेवा भाव से जुड़ना आत्मिक संतोष देता है।

यह खबर भी पढ़ेें: Makar Sankranti Narmadapuram: नर्मदा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, स्नान-दान से घाटों पर बना भक्तिमय माहौल

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…