राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT के सवालों के घेरे में सोनम, राज और तीन हत्यारोपी – कौन बना मास्टरमाइंड, किसने दिया कॉन्ट्रैक्ट?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल/शिलॉन्ग – चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब जांच तेज़ हो चुकी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले में गिरफ्तार सोनम, राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद से पूछताछ शुरू कर दी है। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

अब SIT ने आरोपियों से पूछताछ के लिए सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है, जिसमें हत्या की साजिश से लेकर अपराध के बाद की गतिविधियों तक, कई अहम बिंदुओं पर फोकस किया गया है।

सोनम से पूछे जाएंगे ये अहम सवाल

  1. मेघालय हनीमून की योजना किसने और कब बनाई थी?
  2. क्या वापसी की टिकट न बनवाना साजिश का हिस्सा था?
  3. शादी से पहले क्या आप राज कुशवाहा से संपर्क में थीं?
  4. हनीमून के दौरान आपने राज से किस ऐप पर बात की?
  5. आपने अपनी लोकेशन हत्यारों के साथ क्यों साझा की?
  6. क्या मावलखियात में राजा के साथ देखे गए 3 अन्य लोग वही थे जो हत्या में शामिल हैं?
  7. स्थानीय गाइड अल्बर्ट पड़े को आपने क्यों मना किया साथ चलने से?
  8. हत्या में शामिल तीन लोगों की पहचान क्या आप या राज ने कराई थी?
  9. हत्या की रकम, हथियार, और भुगतान की डिटेल क्या है?
  10. मेघालय को साजिश के लिए क्यों चुना गया?
  11. क्या हत्या के बाद आप 17 दिनों तक छिपी रहीं? किसकी मदद से?
  12. राजा की स्मार्टवॉच और फोन पुलिस को मिले, लेकिन गहने गायब हैं, यह कैसे संभव हुआ?
  13. हत्या में उपयोग हुआ हथियार किससे और कितने में खरीदा?
  14. क्या आपने राजा को मेघालय जाने के लिए मजबूर किया था?
  15. शादी की रस्मों के दौरान आप खुश नहीं दिखीं, क्या आप शादी से असंतुष्ट थीं?
  16. अगर शादी नहीं करनी थी तो परिजनों को मना क्यों नहीं किया?
  17. क्या पूरी साजिश आपके और राज के बीच तय हुई थी?

SIT के निशाने पर राज कुशवाहा – पूछे जा सकते हैं ये सवाल:

  1. हत्या की योजना किसने बनाई – आपने या सोनम ने?
  2. हत्या के वक्त आप मेघालय क्यों नहीं गए?
  3. हत्यारों से आपका क्या संबंध है?
  4. मर्डर के बाद क्या आपने सोनम से मुलाकात की?
  5. फरारी के दौरान क्या आपने सोनम को छिपने में मदद की?

SIT के सूत्रों के अनुसार, राज कुशवाहा को पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसने सोनम के जरिए हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिखी और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स तक बात पहुंचाई।

कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

  1. राजा रघुवंशी की हत्या का ऑर्डर किसने दिया?
  2. हत्या में इस्तेमाल हथियार कहां से खरीदे और कैसे?
  3. सुपारी की रकम कितनी थी, किसने दी, और कैसे ट्रांसफर हुई – नकद या ऑनलाइन?
  4. राजा का लूटा गया सामान कहां है?
  5. घटना के बाद मेघालय से बाहर कैसे निकले?
  6. क्या हत्या के बाद सोनम भी साथ में फरार हुई थी?
  7. 17 दिनों तक किस-किस जगह छिपे रहे?
  8. क्या इस दौरान राज से कोई संपर्क हुआ?

SIT की अगली रणनीति: आमना-सामना और डिजिटल सबूत

SIT अब आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिससे बयानों में मेल या विरोधाभास को पकड़कर सच्चाई उजागर की जा सके। पुलिस के पास राजा की स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, और सीसीटीवी फुटेज जैसे डिजिटल सबूत हैं, जो हत्यारों की लोकेशन से मेल खाते हैं।

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में

Morena :भारत बनेगा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति, रूस को छोड़ेंगे पीछे: महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद

Singrauli : NCL में गूंजी इंकलाब की आवाज: मशाल जुलूस के साथ 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल का शंखनाद

Report: Suresh kumar Singrauli नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के श्रमिक क्षेत्रों में

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

EDIT BY: PRIYANSHI SONI Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…. 12000 बीघा जमीन कब्जाने के