,

रायपुर : फर्जी बत्ती और नेमप्लेट लगाकर युवकों ने मचाया हुड़दंग

Raipur: Youths created ruckus by installing fake lights and nameplates

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ बदमाश युवकों ने पुलिस, एंटी करप्शन ब्यूरो और जज जैसे संवैधानिक पदों की फर्जी नेमप्लेट और बत्तियां लगाकर खुलेआम सड़क पर हुड़दंग मचाया।

यह शर्मनाक करतूत VIP रोड, एयरपोर्ट रोड और नवा रायपुर की सड़कों पर देखने को मिली, जहां इन युवकों ने ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाईं और सरकारी अधिकारी होने का फर्जी दिखावा करते हुए आम नागरिकों को भ्रमित किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये युवक सरकारी गाड़ी जैसी दिखने वाली कार में नीली और लाल बत्ती, साथ ही ‘पुलिस अधिकारी’, ‘जज’, ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’ जैसे नेमप्लेट लगाकर VIP स्टाइल में घूम रहे हैं। वीडियो में उनकी गंभीर लापरवाही और गैरकानूनी हरकतें साफ नजर आ रही हैं।

पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी संवैधानिक प्रतीकों की नकल करने के बाद भी ये युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। राजधानी की सड़कों पर इस तरह की मनमानी और फर्जीवाड़ा पुलिस की सतर्कता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शहर में बढ़ रहा फर्जी वीआईपी कल्चर

यह घटना राजधानी रायपुर में फर्जी VIP कल्चर की एक बानगी है, जहां कुछ युवक खुद को रसूखदार दिखाने के लिए संविधान की मर्यादाओं और कानून के दायरे को ताक पर रखकर अपराध करने से भी नहीं चूक रहे। ऐसी घटनाएं न केवल कानून का मजाक उड़ाती हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बनती जा रही हैं।

पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही, यह भी मांग उठ रही है कि फर्जी नेमप्लेट और बत्तियों का उपयोग कर VIP बनने वालों पर कड़ा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामले दोबारा न हों।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…