रायपुर: नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से शीतकालीन सत्र, धर्मांतरण संशोधन विधेयक पर गरमा सकती है सियासत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रायपुर: नए विधानसभा भवन में राज्य का पहला शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा। सदन की गतिविधियों की शुरुआत से पहले विधायकों ने अपने-अपने प्रश्न और प्रस्ताव दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। नए भवन में आयोजित होने जा रहा यह सत्र राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि इस बार धर्मांतरण संशोधन विधेयक प्रमुख मुद्दा रहने की संभावना है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस विषय पर तीखी बहस के आसार हैं।

विपक्ष द्वारा जताई जा रही संभावित आपत्तियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार की तैयारी को लेकर भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सत्र में राज्यहित को ध्यान में रखते हुए कई अहम विधेयक पेश किए जाएंगे और सरकार विपक्ष के साथ सार्थक चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है।

नए भवन में यह पहला शीतकालीन सत्र होने के कारण प्रशासनिक व राजनीतिक दृष्टि से इसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 14 दिसंबर से शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही पर टिकी है।

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8