Gold-Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार तेजी, तीन दिन में सोना ₹5,000 चढ़ा, चांदी ₹6,455 उछली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 25 फरवरी को मजबूत तेजी दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए हो गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

यह सोने में लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इन तीन दिनों में सोना करीब 5,000 रुपए महंगा हो चुका है।

Gold-Silver Price: चांदी की कीमत में भी बड़ी छलांग

वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है। एक किलो चांदी 6,455 रुपए बढ़कर 2,69,367 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 2,62,912 रुपए प्रति किलो थी।

Gold-Silver Price: 2026 में अब तक सोना ₹27,000 और चांदी ₹39,000 महंगी

  • इस साल अब तक सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कुल मिलाकर मजबूत तेजी रही है।
  • 2026 में अब तक सोना 27,000 रुपए महंगा हो चुका है।
  • इसी अवधि में चांदी 39,000 रुपए चढ़ चुकी है।
  • 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

Gold-Silver Price: तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. केंद्रीय बैंकों की रिकॉर्ड खरीद

दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं। डॉलर पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से वे अपने रिजर्व में सोना शामिल कर रहे हैं।

  1. ब्याज दरों में कटौती के संकेत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए गए हैं। आमतौर पर ब्याज दरें घटने पर गोल्ड जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग बढ़ जाती है।

  1. बढ़ता जियो-पॉलिटिकल तनाव

मिडिल ईस्ट, ईरान-अमेरिका तनाव और अन्य वैश्विक विवादों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे समय में सोना और चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं।

Gold-Silver Price: 2025 में सोना ₹57,000 और चांदी ₹1.44 लाख चढ़ी

  • 2025 में सोने ने 75% की वृद्धि दर्ज की।
  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,000 रुपए था।
  • 31 दिसंबर 2025 तक यह बढ़कर 1.33 लाख रुपए हो गया।

Gold-Silver Price: चांदी में इससे भी ज्यादा तेजी रही।

  • 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,000 रुपए थी।
  • 31 दिसंबर 2025 तक यह 2.30 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई।

Gold-Silver Price: 2026 में ₹1.80 लाख तक पहुंच सकता है सोना

UBS की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की मांग में मजबूती बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा गोल्ड ETF में निवेश भी 825 टन तक पहुंचने का अनुमान है। UBS का अनुमान है कि 2026 के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

read also: PM Modi Israel Visit: PM मोदी का इजरायल दौरा, संसद को करेंगे संबोधित, हथियार डील पर हो सकती है चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना