Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

राजधानी रायपुर में सरोरा के बजरंग नगर स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार वेल्डिंग काम के दौरान चिंगारी भड़कने से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है।
फैक्ट्री में धुआं, कई लेबर फंसे होने की सूचना
आग लगने के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर मौजूद थे। कुछ लेबर के अंदर फंसे होने की सूचना मिल रही है, जिस कारण राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। फैक्ट्री परिसर में घना धुआं फैलने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर तैनात
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। तेज गर्मी और लगातार धुआं निकलने के कारण दमकलकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह खबर भी पढ़ें: गरियाबंद: 12 वर्षीय छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, स्कूल ड्रेस और बैग के साथ मिला शव
उरला थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा
उरला थाना क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फैक्ट्री परिसर को खाली कराया जा रहा है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जा रही है।





