,

रायपुर: चिकन सेंटर में पैसे के विवाद में कर्मचारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Raipur: Employee murdered in chicken center due to money dispute, accused arrested

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चिकन सेंटर में पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते एक ग्राहक ने दुकान के कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार धीवर के रूप में हुई है, जो चिकन सेंटर में काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील चौहान चिकन सेंटर पर पहुंचा था, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर उसका कर्मचारी नरेश धीवर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने नरेश को दुकान की सीढ़ियों पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में नरेश को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी सुनील चौहान को नरेश को जमीन पर पटकते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…