,

रायपुर: देश के पहले हाइड्रोजन चालित ट्रक को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

Raipur: CM Sai flagged off the country's first hydrogen-powered truck

BY- ISA AHMAD

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के पहले हाइड्रोजन चालित ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के विकास की दिशा में एक नया और हरित आयाम जोड़ने वाला क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें सौभाग्य मिला है कि देश के पहले हाइड्रोजन ट्रक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ से हो रहा है। यह ट्रक जीरो पॉल्यूशन और जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्रीन एनर्जी को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं, और यह पहल उनके विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है।”

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश की ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रक न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए भी टिकाऊ समाधान पेश करता है।

केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर सीएम का बयान
सीएम विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम हर प्रकार की परिस्थिति के लिए तैयार हैं। जिस प्रकार से निर्देश मिले थे, उसी अनुसार दुर्ग जिले में मॉकड्रिल भी किया गया है। आगे भी जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन पूरी तरह से किया जाएगा। प्रदेश हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा की दिशा में एक मजबूत शुरुआत करने वाला राज्य बना दिया है और यह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और शुभ उपाय

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…