,

रायपुर ब्रेकिंग: कांपा में कारोबारी से 15 लाख की लूट का हुआ बड़ा खुलासा

Raipur Breaking: Big revelation of loot of Rs 15 lakh from a businessman in Kampa

रायपुर के कांपा इलाके में हुए 15 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह घटना पूरी तरह फर्जी निकली है।

पुलिस ने किया खुलासा

क्राइम ASP संदीप मित्तल, DSP संजय सिंह, CSP नरेश पटेल और अविनाश देवांगन के नेतृत्व में हुई जांच में पता चला कि लूट की कहानी प्रार्थी चिराग द्वारा मनगढ़ंत तरीके से बनाई गई थी। पूछताछ के दौरान प्रार्थी के बयान बार-बार बदलने से पुलिस को शक हुआ और इसके बाद जांच में यह खुलासा हुआ कि यह लूट की वारदात नहीं बल्कि फर्जी मामला था।

MCX में नुकसान और देनदारी बचाने के लिए बनाई गई कहानी

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में हुए वित्तीय नुकसान और देनदारी से बचने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। इस फर्जीवाड़े के तहत उसने दावा किया कि उससे 15 लाख रुपये की लूट हुई है, जबकि मामला पूरी तरह उसका मनगढ़ंत था।

पुलिस की कार्रवाई

पंडरी थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी चिराग के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसे फर्जी आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी व्यक्ति का गलत फायदा न हो।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…