,

रायपुर ब्रेकिंग: सुकमा में ACB और EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई

Raipur Breaking: ACB and EOW conduct huge raid in Sukma

CPI नेताओं और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर/सुकमा।
सुकमा जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुरुवार सुबह तड़के 6 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी में सीपीआई (CPI) के बड़े नेताओं और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास पर भी एसीबी और EOW की टीम ने छापा मारा है। इस कार्रवाई ने सुकमा जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल को तेज कर दिया है।

चार प्रमुख स्थानों पर एक साथ छापेमारी
इस संयुक्त कार्रवाई के तहत कुल 10 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, जिनमें से चार प्रमुख स्थानों पर फिलहाल पुछताछ जारी है। वहीं जिला मुख्यालय में भी दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बाकी छह स्थान तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर बताए जा रहे हैं, जिन पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़ी है कार्रवाई
EOW और ACB की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों से जोड़ा जा रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ का सिलसिला जारी है।

सरगर्मी तेज, आगे और खुलासे संभव
फिलहाल अधिकारिक पुष्टि के इंतजार में पूरा जिला सतर्क है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कार्रवाई के तहत कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…