रायपुर: भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा का विवादित बयान, नक्सलियों को बताया ‘भाई’, कांग्रेस ने घेरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: BJP MLA Purandar Mishra's controversial statement, calling Naxalites 'brothers', Congress attacks him

रिपोर्ट: हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: राजधानी रायपुर में इस बार दीपावली के मौके पर एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दिया है। भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नक्सलियों को “भाई” कहकर संबोधित करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस बयान ने एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी को असहज स्थिति में खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर भाजपा लगातार नक्सलवाद के खात्मे की बात करती है, वहीं उसी पार्टी के विधायक नक्सलियों को “भाई” कहकर संबोधित कर रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या पुरन्दर मिश्रा नक्सलियों के प्रति नरम रुख दिखा रहे हैं या फिर यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने का नया तरीका है?

विवादों से पुराना नाता: पुरन्दर मिश्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल ही में दशहरा उत्सव के मंच से उन्होंने “राम का दहन” कहकर भी भारी नाराज़गी बटोरी थी। अब यह नया बयान फिर उनके विरोधियों को हमला बोलने का मौका दे रहा है। राजनीति में बयानबाजी की मर्यादा कब टूटती है, यह पूरन्दर मिश्रा से बेहतर शायद कोई नहीं जानता। सवाल यह है कि क्या भाजपा ऐसे “विवादित सुरों” पर अब भी मौन रहेगी?

भाजपा विधायक के बयान के बाद कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने विधायक के बयानों पर तंज कसते हुए उन्हें घेरा और तीखे सवाल खड़े किए। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, “भाजपा विधायक मिश्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नक्सलियों को दीपावली की शुभकामनाएं देना बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है।”

उन्होंने आगे कहा, “नक्सली विकास के बाधक हैं। उनकी वजह से हमारे कई जवानों की शहादत हुई है और कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं को समाप्त किया गया है। उसके बाद भाजपा विधायक का यह नक्सलियों से लगाव समझ से परे है।” कांग्रेस प्रवक्ता ने सीधे आरोप लगाया कि “यह भाजपा का नक्सलियों के प्रति नरम रुख है।” उन्होंने मांग करते हुए सवाल उठाया कि बीजेपी स्पष्ट करे कि वह प्रदेश की जनता के साथ है या नक्सलियों के साथ है?

बुलंदशहर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला लहूलुहान शव

बुलंदशहर। जनपद के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में मंगलवार

बस्ती में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

बस्ती। दीपावली की रात जहां एक ओर लोग खुशियों और रोशनी का

दीपावली की रात पिता से नाराज युवक चढ़ा हाई वोल्टेज टॉवर पर

सोनभद्र। दीपावली की रात जहां पूरा देश दीपों की रोशनी में डूबा

नवी मुंबई: वाशी के एमजी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 4 की मौत, 10 गंभीर घायल

रिपोर्ट: अमोल कांबळे नवी मुंबई: वाशी इलाके से मंगलवार देर रात एक

पीलीभीत में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के चलतुआ गांव में रास्ते के विवाद को

मुरादाबाद: डग्गामार बसों का आतंक, छत पर सवार यात्रियों का वीडियो वायरल

मुरादाबाद। दीपावली के त्यौहार पर जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी

फिरोजाबाद : मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद बवाल

जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के नगला महादेव गांव में दो पक्षों

बहराइच : 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र के त्रिवेदीपुरवा गांव से दिल दहला देने

दुर्ग: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाई परंपरा, सहा सोटा प्रहार

रिपोर्ट- विष्णु गौतम, एडिट- विजय नंदन दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश

अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन अंबिकापुर: अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल

फिरोजाबाद : लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट

जिले के टूंडला क्षेत्र से हादसे की खबर सामने आई है, जहां

फिरोजाबाद: झलकारी नगर में PNG गैस कनेक्शन से लगी आग

दीपावली के मौके पर पटाखों की चिंगारी ने फिरोजाबाद में बड़ा हादसा

कुशीनगर : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने

आगरा : साईं की तकिया पर भीषण सड़क हादसा

शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।

आगरा : दबंगों का घर में घुसकर परिवार पर हमला, ईंट-पत्थर बरसाए

आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी से एक बड़ी घटना सामने

देशभर में मनाया जा रहा पुलिस स्मृति दिवस , शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि

गुरुग्राम से लेकर पंचकूला और यमुनानगर तक गूंजी शहीद जवानों के साहस

रायपुर: दलदल सिवनी इलाके में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर: पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी इलाके में लावारिस खड़ी एक

भिलाई: छावनी में पटाखों के विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट- विष्णु गौतम, एडिट- विजय नंदन भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक

आगरा: भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत गंभीर

आगरा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना बरहन क्षेत्र के

आगरा: आतिशबाजी से घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के बीच आगरा में एक बड़ा हादसा

कांकेर: शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य और बलिदान को किया नमन

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन कांकेर: जिला मुख्यालय में शहीद स्मृति

    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक परिसर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का किया लोकार्पण

श्री महाकालेश्वर बैंड और श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.

दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारी