सांसद की फटकार के बाद जागा रेलवे प्रबंधन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Railway management woke up after MP's rebuke

अंतागढ़ से रिपोर्टर: जावेद खान

अंतागढ़ ओवरब्रिज के नीचे बनी सड़क और निकासी की व्यवस्था

अंतागढ़ क्षेत्र वैसे तो खनिज संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध है, लेकिन विडंबना यह है कि इन संसाधनों के दोहन के बावजूद स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बारिश के समय यहां की सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब हो जाती हैं, और जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है।

ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव बना मुसीबत

हम बात कर रहे हैं अंतागढ़ के नजदीकी गांव कुहचे की, जहां रेलवे प्रबंधन द्वारा बनाए गए ओवरब्रिज के नीचे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या बन गई है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन करोड़ से बनी सड़क पहली बारिश में ही ढही

रेलवे स्टेशन से अंतागढ़ तक की सड़क भी जर्जर हालत में है। इस एक किलोमीटर की सड़क को बीएसपी प्रबंधन के ठेकेदार ने करीब तीन करोड़ चार लाख रुपए की लागत से बनवाया था। लेकिन पहली ही बारिश ने ठेकेदार की कार्यशैली की पोल खोल दी। आज यह सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और उसमें गड्ढे तथा कीचड़ भर चुके हैं, जिससे लोग बड़ी मुश्किल से अपने घर और रेलवे स्टेशन तक आ-जा पा रहे हैं।

रोजाना सैकड़ों वाहन और ग्रामीण इस मार्ग से करते हैं आवागमन

गौरतलब है कि इसी ओवरब्रिज के पास अंतागढ़ रेलवे स्टेशन स्थित है और इस पुल के नीचे से रोजाना सैकड़ों लौह अयस्क से लदे भारी वाहन गुजरते हैं। साथ ही पुल के उस पार स्थित करीब दस पंचायतों के ग्रामीण इसी मार्ग से अंतागढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते हैं। बारिश के समय यहां का रास्ता जलकुंड में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।

सांसद भोजराज नाग की फटकार के बाद हरकत में आया रेलवे

लोगों की परेशानी चरम पर पहुंचने पर उन्होंने हाल ही में चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया। यह खबर जब कांकेर सांसद भोजराज नाग तक पहुंची तो उन्होंने रेलवे प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। सांसद की फटकार का असर यह हुआ कि रेलवे प्रबंधन हरकत में आया और तुरंत ओवरब्रिज के नीचे पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अब वहां पक्की सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में