रायगढ़: तालाब में डूबने से हाथी सावक की मौत, वन विभाग की कार्रवाई जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Elephant Savak died after drowning in a pond, Forest department's action continues

रायगढ़: जिले के छाल वन परिक्षेत्र के कीधा बीट अंतर्गत ग्राम जामपाली में तालाब में डूबने से एक हाथी सावक (बच्चे) की मौत हो गई। घटना कल देर रात की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी आज सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

वन विभाग मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हाथी के शव को तालाब से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच में जुटा वन विभाग

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी के डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथियों का एक झुंड अक्सर इस क्षेत्र में आता-जाता रहता है। आशंका जताई जा रही है कि यह सावक पानी पीने के दौरान फिसलकर तालाब में गिर गया होगा और बाहर नहीं निकल पाया।

वन्यजीव प्रेमियों में शोक

इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में शोक का माहौल है। रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग को सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस