भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 में वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि करियर का अगला चरण वह विदेशी टी20 लीग्स में खेलते हुए बिताएंगे।
सोशल मीडिया पर किया ऐलान
अश्विन ने ट्विटर (X) पर पोस्ट लिखते हुए कहा:
“खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा सफर अब शुरू हो रहा है। इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया।”
उन्होंने बीसीसीआई और आईपीएल को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे आने वाले मौकों का भरपूर आनंद लेंगे।
Special day and hence a special beginning.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025
They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓.
Would like to thank all the franchisees for all the…
आईपीएल करियर के आंकड़े
आर अश्विन का आईपीएल करियर बेहद लंबा और सफल रहा है।
- कुल सीजन – 16
- मैच खेले – 221
- विकेट – 187 (औसत 30.22)
- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 4/34
- बल्लेबाजी में रन – 833
- हाईएस्ट स्कोर – 50 रन (1 अर्धशतक)
अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियों का हिस्सा बनकर खेला।
आईपीएल 2025 का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में अश्विन को मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन औसत रहा।
- मैच खेले – 9
- विकेट लिए – 7
हालांकि उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन अब उन्होंने आईपीएल को अलविदा कहकर विदेशी टी20 लीग्स में खेलने की घोषणा कर दी है।
आर अश्विन का आईपीएल करियर भारतीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों के लिए ऐतिहासिक रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह दुनिया की कौन-कौन सी टी20 लीग्स में खेलते हैं और वहां कैसा प्रदर्शन करते हैं।





