Pwd News : लोकपथ ऐप 2.0 पर गड्ढों की फोटो डालने के 4 दिन में होगा समाधान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sankalp se Samadhan Abhiyan

Pwd News : 16 फरवरी से संकल्प से समाधान अभियान फिर शुरू

by: vijay nandan

Pwd News : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संकल्प से समाधान अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 16 फरवरी से 16 मार्च तक की जा रही है। इस चरण में आम नागरिक लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर सड़कों पर गड्ढों की शिकायतें लोकपथ ऐप 2.0 के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।

प्रदेश में यह अभियान 12 जनवरी से संचालित है, जिसके अंतर्गत 16 विभागों की 65 योजनाओं को शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतों जैसे सड़क की खराब स्थिति, गड्ढे और मरम्मत में लापरवाही का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Pwd News : लोकपथ ऐप 2.0 से 4 दिन में समाधान

PWD द्वारा लोकपथ मोबाइल ऐप 2.0 को संकल्प से समाधान अभियान से जोड़ा गया है। इसके तहत कोई भी नागरिक सड़क पर मौजूद गड्ढे की मौके पर फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकता है। फोटो अपलोड होते ही संबंधित अधिकारी को सूचना स्वतः प्राप्त हो जाएगी और विभागीय व्यवस्था के अनुसार अधिकतम चार दिनों के भीतर शिकायत का समाधान किया जाएगा।

पहल की गई है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना और शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है।

Pwd News : चार चरणों में चल रहा अभियान

जिले में संकल्प से समाधान अभियान कुल चार चरणों में संचालित किया जा रहा है—

पहला चरण: 12 जनवरी से 16 फरवरी
दूसरा चरण: 16 फरवरी से 16 मार्च
तीसरा चरण: 16 मार्च से 26 मार्च
चौथा चरण: 26 मार्च से 31 मार्च

Pwd News : 10 जनवरी को हुआ था लोकपथ ऐप 2.0 का शुभारंभ

10 जनवरी 2026 को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकपथ मोबाइल ऐप 2.0 का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि लोक निर्माण विभाग अब केवल फीता काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास, नवाचार और जनकल्याण का सशक्त माध्यम बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि लोक निर्माण विभाग समाज को जोड़ने का कार्य करता है और नर्मदापुरम जिला लोकपथ ऐप के प्रभावी उपयोग के माध्यम से इस सोच को जमीन पर उतार रहा है।

Pwd News : PWD की जनता से अपील

लोक निर्माण विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे लोकपथ ऐप 2.0 का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाई जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर