पुतिन भारत दौरा: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भेंट की रूसी भाषा में गीता, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पुतिन भारत दौरा: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भेंट की रूसी भाषा में गीता, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चार साल बाद भारत आए पुतिन की यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

दोनों नेता एक ही गाड़ी में साथ निकले और सीधे प्रधानमंत्री निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज भी आयोजित किया गया।

पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की गीता की रूसी कॉपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनूदित श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा:
“राष्ट्रपति पुतिन को गीता की एक रूसी कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”

भारत दौरा क्यों है खास

पुतिन का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत-अमेरिका संबंधों में हल्की तल्खी देखने को मिली है। ऐसे में भारत-रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना जताई जा रही है।

पुतिन के दूसरे दिन का कार्यक्रम

  • राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर
  • राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
  • हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की वन-ऑन-वन वार्ता
  • प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक बातचीत
  • भारत मंडपम में FICCI व भारत-रूस व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधन
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राजकीय भोज
  • रात करीब 9 बजे पुतिन का प्रस्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक

Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर- मोहम्मद रफी खान Dindori जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में