,

जल जीवन मिशन से ग्राम पालनार में पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

Pure drinking water is reaching village Palanar through Jal Jeevan Mission

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

ग्रामीणों ने सरकार का जताया आभार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत पालनार में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को अब गर्मियों की तपन में शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामवासियों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत बनकर आई है। शासन-प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

गांव में ‘हर घर जल’ रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं क्रेडा विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप और पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही पाइपलाइन का विस्तार कर 151 परिवारों में से अब तक 95 परिवारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इस व्यवस्था के तहत ग्रामीणों को प्रतिदिन सुबह और शाम समय पर नलों के माध्यम से शुद्ध पानी मिल रहा है।

गांव के निवासी सुखमती ताति और राजू ताति ने बताया कि पहले उन्हें कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था, जिसमें न केवल अधिक समय लगता था, बल्कि पानी की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती थी। लेकिन अब घर में ही नल से स्वच्छ पानी मिलने से उनका जीवन आसान हो गया है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि उनके व्यवसाय और दैनिक कार्यों में भी सुविधा हो रही है।

ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन, प्रशासन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इस योजना को जीवन में बदलाव लाने वाली बताया है। इस पहल ने न सिर्फ पेयजल संकट का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम पालनार में जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बन सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…