पं.धीरेंद्र शास्त्री का बयान: हिंदुओं को सबसे ज्यादा खतरा दोगले हिंदुओं से

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pt. Dhirendra Shastri's statement: Hindus are most threatened by double-faced Hindus

गरबा पंडालों में अशोभनीयता और प्रवेश पर जताई आपत्ति

by: vijay nandan

छतरपुर: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गरबा भारतीय संस्कृति और देवी उपासना का हिस्सा है, लेकिन आजकल इसमें बढ़ती फूहड़ता और अशोभनीय पोशाकें परंपरा का अपमान कर रही हैं।

धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि गरबा पंडालों में केवल वे युवक-युवतियां ही प्रवेश करें, जो पूरी और शालीन पोशाक में हों। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ रील या फोटो खिंचवाने के लिए, गलत दृष्टिकोण से या अशोभनीय कपड़ों में गरबा खेलने से माता की उपासना का पुण्य नहीं मिलता।

गरबा पंडालों में अनुशासन की मांग

धीरेंद्र शास्त्री ने जोर दिया कि गरबा और डांडिया के आयोजनों में भारतीय परंपरा और मां दुर्गा की महिमा का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह आयोजन केवल मनोरंजन और दिखावे तक सीमित हो गए, तो सनातन संस्कृति की आत्मा को ठेस पहुंचेगी।

पहले भी दिया था विवादित सुझाव

इससे पहले भी शास्त्री ने अपील की थी कि गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश रोका जाए और गेट पर प्रवेश करने वालों पर गौमूत्र का छिड़काव किया जाए। उनके इस बयान के बाद कई जगह पंडालों में बैनर लगाए गए थे।

“दूसरे धर्म के आयोजनों में नहीं जाते तो वे भी हमारे त्योहारों में न आएं”

उन्होंने कहा, “जब हम दूसरे मजहब के आयोजनों में शामिल नहीं होते, तो उन्हें भी हमारे धार्मिक उत्सवों में नहीं आना चाहिए।” शास्त्री का मानना है कि हिंदुओं को सबसे बड़ा खतरा बाहरी लोगों से नहीं, बल्कि दोगले हिंदुओं से है, जो स्वयं अपने धर्म और परंपराओं का मजाक उड़ाते हैं।

सनातन धर्मावलंबियों की विडंबना

धीरेंद्र शास्त्री ने अफसोस जताया कि नवरात्रि में नौ दिन तक “दुर्गा-दुर्गा” करने वाले ही दशहरे के बाद मांस और शराब का सेवन करते हैं। उनके अनुसार, यही सनातन धर्म की सबसे बड़ी विडंबना है और इसी वजह से धर्म की पवित्रता प्रभावित होती है।

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थक इसे संस्कृति की रक्षा के लिए सही ठहरा रहे हैं, तो विरोधी इसे समाज में भेदभाव फैलाने वाला मान रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर