Report By: Akash Sen
Presiding Officers Conference 2026, Lucknow: 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायिका की जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर विस्तृत विचार साझा किए। सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सहित कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Presiding Officers Conference 2026: जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही सबसे बड़ी शक्ति
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता के विश्वास की रक्षा करना विधायिका का सर्वोच्च दायित्व है। विधायिका के सदस्यों का आचरण, सदन के भीतर और बाहर दोनों ही जगह लोकतंत्र की साख से जुड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ सिद्धांतों पर चर्चा नहीं, बल्कि व्यवहार में जवाबदेही को मजबूत करने की जरूरत है।

मध्यप्रदेश विधानसभा ने पेश किया आदर्श
एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश विधानसभा की भूमिका का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि विधानसभा ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
- विधायी समितियों की सक्रियता
- प्रश्नकाल की सार्थकता
- सदन में रचनात्मक और विषयपरक चर्चाएँ
इन सभी प्रयासों ने जनता के प्रति जवाबदेही को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि विधायिका का दायित्व केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति संवेदनशीलता भी इसका अनिवार्य हिस्सा है।

Presiding Officers Conference 2026: कार्यपालिका पर प्रभावी नियंत्रण और पारदर्शिता
उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य कार्यपालिका पर प्रभावी नियंत्रण और निगरानी स्थापित करना है।
- नीतियों की समीक्षा करना
- सार्वजनिक व्यय पर नजर रखना
- प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा करना
इससे प्रशासन और भी अधिक उत्तरदायी और पारदर्शी बनता है।

पीठासीन अधिकारियों की भूमिका
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी सदन के संरक्षक, परंपराओं के संवाहक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रहरी होते हैं। उनका निष्पक्ष और संवेदनशील दृष्टिकोण ही सदन को दिशा देता है और जनता के विश्वास को मजबूत करता है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मेलन में लोकतंत्र और विधायिका की ताकत का मूल आधार जनता का विश्वास और जवाबदेही बताते हुए, सभी पीठासीन अधिकारियों और विधायकों से आग्रह किया कि वे सदन और जनता के बीच भरोसे को बनाए रखें।
यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Hit and Run: हिट एंड रन हादसा, कंटेनर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत





