,

ELECTRICITY IN MP:जनता को लगेगा करंट, नए साल में महंगी होगी बिजली

- Advertisement -
Ad imageAd image
Preparation to make electricity expensive in MP: After Rs 151, the bill will be Rs 7 per unit; Impact on 25 lakh consumers

मध्यप्रदेश के नागरिकों को नए साल में नए बिजली की दरें देखने को मिलेंगी। दरअसल प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली की नई दरों के लिए प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। आयोग ने याचिका स्वीकार कर अब आपत्ति मांगी है। कंपनी ने प्रदेश में चार हजार 107 करोड़ रुपये की मांग-आपूर्ति में अंतर जाहिर करते हुए बिजली दर में 7.52 प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुमति मांगी है।

इस प्रस्ताव में उच्च दाब कनेक्शन वाले उद्योगों को रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच मिलने वाली 10 प्रतिशत छूट को वापस लेने का प्रस्ताव रखा गया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्रदेश के 15 हजार बड़े और 10 हजार छोटे यानी कुल 25 हजार औद्योगिक इकाइयों को आर्थिक नुकसान होगा।

महंगी खरीदनी पड़ती है बिजली
कंपनी का तर्क है कि रात के समय बिजली महंगी खरीदनी पड़ती है और उद्योगों को 10 प्रतिशत की छूट रात में देनी होती है। महंगी बिजली खरीदकर सस्ते में देने से इसकी भरपाई अन्य उपभोक्ताओं से करनी पड़ती है, इसलिए कंपनी ने उद्योगों की भी सामान्य दर में बिलिंग का प्रस्ताव बनाया है।

20 प्रतिशत तक बिलिंग में रियायत
बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में उद्योगों को रात के समय बिजली उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक बिलिंग में रियायत मिलती थी। इसे वर्ष 2024-25 के टैरिफ आदेश में कम कर 10 प्रतिशत तक कर दिया गया था।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से