प्रयागराज बना रणभूमि: सांसद चंद्रशेखर को रोके जाने पर भड़की भीड़, सड़कों पर आग, पत्थर और तबाही!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

प्रयागराज – रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो हुआ, उसने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को कौशांबी जाते वक्त पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद बवाल इतना बढ़ा कि सड़कों पर दो घंटे तक तांडव मचा रहा। आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस और आम जनता दोनों को निशाना बनाया, जिससे शहर के करछना क्षेत्र में हालात युद्ध जैसे बन गए।


दो घंटे तक चला उपद्रव, पुलिस बनी दर्शक

करछना के भड़ेवरा बाजार में दोपहर 3:30 बजे के बाद हालात बेकाबू हो गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, डायल 112 की गाड़ी पलट दी, रोडवेज की बसों और दर्जनों दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। ईंट-पत्थरों की बारिश इतनी तेज थी कि वहां तैनात पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए।

लोगों के मुताबिक, सड़कें रणक्षेत्र में तब्दील हो गई थीं। भगदड़ में कई राहगीर घायल हुए। सरकारी और निजी संपत्ति को बर्बरता से नुकसान पहुंचाया गया।


हाउस अरेस्ट बना विवाद की जड़

दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद प्रयागराज होते हुए कौशांबी जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी से नाराज़ समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई।


प्रशासन का एक्शन मोड ऑन

बवाल की सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी (अपराध) डॉ. अजयपाल शर्मा भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शाम 5:30 बजे तक भीड़ को तितर-बितर किया जा सका। अब तक की पुलिस कार्रवाई में भीम आर्मी के 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर NSA और गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई जाएंगी। साथ ही सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से वसूली जाएगी


राजनीति और कानून के टकराव में जला शहर

यह घटना एक बार फिर इस सवाल को उठाती है कि जब राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले आम जनता के बीच में फंसते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान जनजीवन और कानून व्यवस्था को होता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत