पूजा की गलती ने अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को कर दिया नाराज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image


मुंबई : फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हाल ही में अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सिनेमा के बदलते कंटेंट और दर्शकों की पसंद को लेकर चर्चा की। हालांकि, इसी बातचीत के दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जिससे अल्लू अर्जुन के फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, पूजा हेगड़े ने बातचीत के दौरान अपनी हिट फिल्मों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे दर्शक अच्छी फिल्मों को पसंद करते हैं और अलग-अलग भाषाओं की फिल्में भी देख रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने अपनी फिल्म अला वैकुंठपुररामुलू को तमिल फिल्म बता दिया, जबकि यह एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म थी। उनकी इस छोटी सी गलती ने अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। जैसे ही पूजा का यह बयान सोशल मीडिया पर सामने आया, यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, पूजा हेगड़े को अपनी ही फिल्म की भाषा तक नहीं पता, यह बेहद शर्मनाक है! वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, एक्ट्रेस होने के बावजूद अगर उन्हें यह भी याद नहीं कि फिल्म तेलुगु में थी, तो यह उनकी लापरवाही को दर्शाता है। कई फैंस ने अल्लू अर्जुन के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए पूजा को खरी-खोटी सुनाई। अला वैकुंठपुररामुलू साल 2020 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का हिंदी रीमेक शहजादा बनाया गया, जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। पूजा हेगड़े के लिए यह पहली बार नहीं है जब वह ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। इससे पहले भी उनके बयान और इंटरव्यूज को लेकर विवाद हो चुके हैं। बता दें कि मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवा के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

दिल्ली में 27 साल बाद भगवा लहर, ‘आप’ ने क्यों खोया जनता का विश्वास ?…..यह भी पढ़े

सौरभ गागुली का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे पूर्व कैप्टन

आस्था का क्रिकेट कनेक्शन

नितिन कामथ का निवेशकों के लिए सलाह: पहली बाजार गिरावट में कैसे रहें शांत और अनुशासित

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और