बस्ती में राजनीतिक रंजिश से मचा बवाल: ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से हुआ खूनी संघर्ष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Political rivalry sparks chaos in Basti: Bloody clashes involving bricks, stones and sharp weapons

कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ी वार्ड में रविवार को एक पुराने राजनीतिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस टकराव में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार तक चल गए, जिससे दोनों ओर के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रहे राजनीतिक मतभेद के चलते राजू श्रीवास्तव और भाजपा सदर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव के बीच विवाद गहराता चला गया। रविवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

घायल सभासद भाई जगदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष शराब के नशे में धुत होकर हमला करने आया था। वहीं राजू श्रीवास्तव ने भी भाजपा सदर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव और जगदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है, और पूरे मामले की तहकीकात उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में जारी है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार