महाकुम्भ को बदनाम करने वालों पर पुलिस सख्त, 54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
  • भ्रामक और फर्जी वीडियो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर फैला रहे थे अफवाह
  • मिस्र की आग को महाकुम्भ की आग बताने वाले 5 इंस्टाग्राम एक एक्स और एक यूट्यूब चैनल पर हुई कार्रवाई
  • पटना के वीडियो को महाकुम्भ का बताने वाले सात फेसबुक और आठ एक्स अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • इससे पहले भी भ्रामक पोस्ट करने वालों पर हो चुकी है कार्रवाई, अबतक 54 सोशल मीडिया एकाउंट के खिलाफ हो चुकी है एफआईआर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर
  • डीजीपी ने सभी से की अपील, फेक वीडियो और फर्जी खबरों को हर्गिज न करें पोस्ट और शेयर

महाकुम्भ नगर: ‘महाकुम्भ 2025’ की जहां एक तरफ पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे तत्व भी कम नहीं है, जो सोशल मीडिया के जरिए फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट कर के सनातन धर्म के इस सबसे बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक समागम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। यूपी पुलिस ऐसे कुत्सित प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर 24X7 पैनी नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अबतक 54 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है, जो फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए जनता में अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे।

दो प्रमुख भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई


13 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान दो वीडियो को पुलिस ने विशेष संज्ञान में लिया, जिन्हें महाकुम्भ से जोड़कर भ्रामक रूप से प्रस्तुत किया गया था। इनमें ‘मिस्र के अग्निकांड को महाकुम्भ की आग’ बताते हुए पोस्ट किया गया था। यह वीडियो मिस्र में वर्ष 2020 में हुई एक तेल पाइपलाइन दुर्घटना का था, जिसे यह कहकर प्रसारित किया गया कि “महाकुम्भ बस स्टैंड में आग लगी, 40-50 गाड़ियां जलकर राख हो गईं।” इस अफवाह को फैलाने वाले सात सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोतवाली कुम्भ मेला में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

वहीं दूसरे वीडियो में पटना की घटना को महाकुम्भ से जोड़ा गया। यह वीडियो बिहार में एक फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान हुई अव्यवस्था का था, जिसे महाकुम्भ से जोड़कर यह अफवाह फैलाई गई कि “कुम्भ में राष्ट्रवादी लोगों ने आर्मी जवानों पर चप्पलें फेंकी।” इस पोस्ट के लिए 15 सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

मिस्र की घटना को महाकुम्भ 2025 से जोड़ने वाले इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई

1- India With Congress (@UWCforYouth) एक्स (ट्विटर)
2- Harindra Kumar Rao (@kumar.harindra.rao) इंस्टाग्राम
3- Anil Patel (@_1_4_3_anil_patel) इंस्टाग्राम
4- Vishal Babu (@a.v.r_rider_0) इंस्टाग्राम
5- Nemi Chand (@nemichand.kumawat.2022) इंस्टाग्राम
6- Sifa Bhadoriya (@bhadoriya6285) इंस्टाग्राम
7- Hello prayagraj (@Hello_Prayagraj) यू-ट्यूब

पटना की घटना को महाकुम्भ का बताने वाले इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई

1- Inderjeet Barak (@inderjeetbarak) एक्स (ट्विटर)
2- SUNIL (@sunil1997_) एक्स (ट्विटर)
3- Nihal Shaikh @mr_nihal_sheikh एक्स (ट्विटर)
4- Dimpi (@Dimpi77806999) एक्स (ट्विटर)
5- Sat Sewa (@lalitjawla76) एक्स (ट्विटर)
6- Sandesh Vatak News (@Sandeshvataksv) एक्स (ट्विटर)
7- lokesh meena (@LOKESHMEEN46402) एक्स (ट्विटर)
8- राज सिंह चौधरी @RajSingh_Jakhar एक्स (ट्विटर)
9- Yunus Alam (Facebook account)
10- Aminuddin Siddiqui (Facebook account)
11- अरविंद सिंह यादव अहीरवाल (Facebook account)
12- Shivam Kumar Kushwaha (Facebook account)
13- Jain Renu (Facebook account)
14- Amit Kumar II (Facebook account)
15- मेहत्तर एक योद्धा बलिया (Facebook account)

इससे पहले भी हो चुकी है फेक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई


बता दें कि विगत एक माह में महाकुम्भ मेले को बदनाम करने वाले विभिन्न प्रकार के भ्रामक पोस्ट और वीडियो वायरल किए गए, जिनमें से प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

13 जनवरी 2025 : एक ट्विटर अकाउंट ने फायर सर्विस की मॉक ड्रिल का वीडियो पोस्ट कर इसे वास्तविक आग की घटना बताया।

02 फरवरी 2025 : नेपाल के पुराने वीडियो को महाकुम्भ की भगदड़ का वीडियो बताकर पोस्ट करने पर सात अकाउंट पर कार्रवाई।

07 फरवरी 2025 : संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को भगदड़ के रूप में दिखाने वाले एक फेसबुक अकाउंट पर एफआईआर।

09 फरवरी 2025 : झारखंड के धनबाद की घटना को महाकुम्भ से जोड़ने वाले 14 ट्विटर अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा।

महाकुम्भ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनाई है विशेष रणनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर पेट्रोलिंग की व्यापक रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही भ्रामक पोस्ट की त्वरित पहचान करके उसका खंडन करना, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यूपी पुलिस इस काम में सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का भी सहयोग ले रही है।

12 फरवरी 2025 : वर्ष 2021 में गाजीपुर में मिले शवों की तस्वीरों को महाकुम्भ से जोड़ने वाले सात अकाउंट पर कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि महाकुम्भ मेले की पवित्रता बनी रहे।

भारत से लेकर अमेरिका तक: 15 फरवरी 2025 के प्रमुख घटनाक्रम

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025