,

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

Police encounter in Farrukhabad: Gangster carrying a reward of Rs 25,000 was shot in the leg.

फर्रुखाबाद। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कम्पिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना कम्पिल के सिरसा निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पुत्र जैनेंद्र उर्फ जैना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर थाना कम्पिल में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

गुरुवार रात एसओजी और कम्पिल पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसके दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और उसे मौके से पकड़ लिया गया।

सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लगातार फरार चल रहा था। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…