POK: 7 दशक का सब्र टूटा, विरोध प्रदर्शन तेज, भीड़ लगा रही ‘आजादी’ और ‘सेना वापस जाओ’ के नारे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
POK: 7 decades of patience breaks, protests intensify, crowds chant 'freedom' and 'army go back'.

by: vijay nandan

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कोटली, रावलकोट और मुजफ्फराबाद समेत कई बड़े शहरों में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। अवामी एक्शन कमेटी (AAC) की अपील पर सोमवार को इलाके के अधिकांश बाजार, दुकानें और सड़कें बंद रहीं।

लोगों का गुस्सा: ‘हम तुम्हारी मौत हैं’ के नारे

स्थानीय लोग महंगाई, बेरोजगारी और पाकिस्तानी सेना की कथित ज्यादतियों के खिलाफ खुलकर सड़कों पर उतर आए हैं। कोटली में शनिवार को निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद भीड़ ने सेना के खिलाफ “हम तुम्हारी मौत हैं” जैसे नारे लगाए। रविवार रात कई जगह मशाल जुलूस और मोटरसाइकिल मार्च भी निकाले गए।

सैनिकों के साथ झड़प और भारी सुरक्षा तैनाती

कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच हाथापाई की घटनाएं भी सामने आईं। हालात काबू में रखने के लिए सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

AAC की मांगें – 70 साल का इंतज़ार

AAC नेता शौकत नवाज मीर ने कहा कि वे सिर्फ अपने हक़ की मांग कर रहे हैं जो उन्हें सात दशकों से नहीं मिले। AAC ने सरकार के सामने 38 मांगें रखी हैं, जिनमें तीन सबसे अहम हैं:

  • पाकिस्तान में बसे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए बनी 12 विधानसभा सीटें खत्म करना
  • बिजली परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना
  • आटे और बिजली के बिलों में राहत देना

पत्रकारों और इंटरनेट पर रोक

पाकिस्तानी सरकार ने PoK में बाहरी पत्रकारों और टूरिस्ट की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। स्थानीय पत्रकारों का आरोप है कि उन्हें निष्पक्ष कवरेज करने से रोका जा रहा है। आधी रात से इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार को डर है कि यह आंदोलन आज़ादी की बड़ी मांग में बदल सकता है।

पहले भी उठ चुकी है आवाज़

PoK में यह पहला विरोध नहीं है। 2023 में गेहूं की सब्सिडी हटाने और बिजली दरें बढ़ाने के खिलाफ भी बड़े स्तर पर आंदोलन हुआ था। 2022 में भी सरकार के एक कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे थे। स्थानीय लोग कहते हैं कि मंगला डैम से बिजली बनने के बावजूद उन्हें सस्ती बिजली नहीं मिलती।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना और सरकार मिलकर भारत के ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को फिर से बना रहे हैं। इस बार ये कैंप LoC के पास घने जंगलों में छोटे और हाई-टेक स्वरूप में तैयार किए जा रहे हैं ताकि भारतीय सेना की निगरानी और हवाई हमलों से बचा जा सके।

Knife Attack Case: बालोद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, युवक पर प्राणघात हमला

Knife Attack Case: बालोद जिले में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश

Jalaun: बाइक सवार युवक पर हमला, आरोपी फरार

Report by: Monu Jalaun: उत्तरप्रदेश के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के

Raipur: अमानाका ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग

Raipur: छत्तसीगढ़ के रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक

Water Supply Crisis: नई पाइप लाइन बनी मुसीबत, वार्ड 5 में गहराया पेयजल संकट

Water Supply Crisis: कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर

Kanker में बड़ी सफलता, 11 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Report by: Prashant Joshi Kanker: छत्तीसगढ़ के काँकेर के पखांजूर क्षेत्र से

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में आयुष केंद्र का निरीक्षण

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव

‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन

'Dhurandhar 2': 19 मार्च को आखिरकार ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो

CG: Top 10

CG: 1. धर्मांतरण कानून सख्त Chhattisgarh में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद और

MP: Top 10

MP: 1. ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी Eid al-Fitr का चांद

Horoscope: 20-03-26

Horoscope: जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र पर कोडेनार में भक्ति का अनोखा संगम

Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा

Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा