PM Republic Day wishes: देश आज मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Republic Day wishes

PM Republic Day wishes: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है और यह राष्ट्रीय पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह भरने वाला है।

PM Republic Day wishes

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर संदेश जारी करते हुए लिखा,
“सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।”

PM Republic Day wishes: कर्तव्य पथ पर भव्य परेड की तैयारी


गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है। परेड में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवान अपने शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। इस बार परेड की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है। जमीन से लेकर आसमान तक भारत की सैन्य शक्ति की झलक देखने को मिलेगी।

इसके साथ ही राज्यों और मंत्रालयों की झांकियों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रपति करेंगी ध्वजारोहण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: MP News 26-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

PM Republic Day wishes: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देशभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली से लेकर कश्मीर, कन्याकुमारी, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
केवल दिल्ली में ही 10 हजार से अधिक सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पूरा देश आज तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है और हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान का भाव नजर आ रहा है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली