मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक बिहारी गीतों से हुआ भव्य स्वागत, भोजपुरी में दिया खास संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मॉरीशस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय ने पारंपरिक बिहारी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति ‘गीत गवई’ के माध्यम से उनका सम्मान किया। यह प्रस्तुति भारत के भोजपुरी क्षेत्र से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, जिसे मॉरीशस में रहने वाले प्रवासी भारतीय आज भी सहेजकर रखे हुए हैं।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में दी प्रतिक्रिया

मॉरीशस में अपने शानदार स्वागत का वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने भोजपुरी में पोस्ट करते हुए लिखा:
“मॉरीशस में भइल यादगार स्वागत। सबसे खास रहल सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन ‘गीत गवई’ के प्रदर्शन में देखे के मिलल। ई बहुत खुशी के बात बा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति मॉरीशस में आजो फल-फूल रहल बा।”

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने मॉरीशस में अपने स्वागत का वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्हें पारंपरिक गीतों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

क्या है ‘गीत गवई’ और इसका महत्व?

‘गीत गवई’ एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत परंपरा है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। यह परंपरा भारत से मॉरीशस पहुंचे प्रवासी भारतीयों की सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा है। खासतौर पर विवाह समारोहों में इसका विशेष महत्व होता है, जहां इसकी शुरुआत देवी-देवताओं के आह्वान से की जाती है।

इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए, यूनेस्को ने इसे दिसंबर 2016 में अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया था।

पीएम मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी जब मॉरीशस के सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उनके समकक्ष डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद होटल पहुंचने पर भी भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। वहां मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और भारतीय तिरंगा लहराकर अपना उत्साह जताया।

पीएम मोदी ने मॉरीशस यात्रा को बताया खास अवसर

मॉरीशस पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने X पर लिखा:
“मॉरीशस पहुंचकर बहुत खुशी हुई। मेरे मित्र, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का हृदय से आभार, जिन्होंने हवाई अड्डे पर विशेष स्वागत किया। यह यात्रा हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने, साथ ही सहयोग के नए अवसर तलाशने का शानदार अवसर है।” प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रेलवे ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस, ट्रेन की टक्कर से 100 मीटर तक घसीटी गई…यह भी पढ़े

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और