,

पीएम मोदी पोलैंड-यूक्रेन दौरे पर, 45 साल बाद किसी भारतीय पीएम की पोलैंड की आधिकारिक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पोलैंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसके लिए वे रवाना हो चुके हैं। 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा है। पीएम मोदी से पहले मोरारजी देसाई ने साल 1979 में पोलैंड का दौरा किया था। गौरतलब है कि पोलैंड से पीएम मोदी यूक्रेन भी जाने वाले हैं।

पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी की ओर से बयान दिया गया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रहा हूं। पोलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के मौके पर मेरी यह यात्रा हो रही है। पोलैंड मध्य यूरोप का हमारा आर्थिक साझेदार है। लोकतंत्र के प्रति हमारा भरोसा आगे हमारे संबंधों को और मजबूत बनाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी का राजधानी वारसॉ में होगा स्वागत

पीएम ने यूक्रेन दौरे को लेकर कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपने विचार साझा करने के लिए काफी उत्सुक हैं। वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 21-23 अगस्त तक पोलैंड आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 23 अगस्त को पीएम मोदी यूक्रेन के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे हो रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी का पोलैंड की राजधानी वारसॉ में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और फिर प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड में भारतीय समुदाय के साथ भी मुलाकात करेंगे। पोलैंड में भारतीय समुदाय के 25 हजार लोग रहते हैं। इसमें करीब 5 हजार छात्र हैं।

भारत का पोलैंड में 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश

गौरतलब है कि भारत और पोलैंड के बीच 2023 में 5.72 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ। साल 2013 से 2023 यानी एक दशक के दौरान दोनों देशों के बीच 19 फीसदी तक व्यापार बढ़ा है। 2023 में भारत ने पोलैंड के साथ 3.95 बिलियन डॉलर का निर्यात और 1.76 बिलियन डॉलर का आयात किया था। भारत का पोलैंड में 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश है। भारतीय आईटी कंपनियां पोलैंड में लगभग 10,000 लोगों को रोजगार देती है। वहीं, पोलैंड का भारत में 685 मिलियन डॉलर का निवेश है।

यूक्रेन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

पोलैंड यात्रा के बाद मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन दौरे पर जाएंगे। वे पोलैंड से ट्रेन से यूक्रेन जाएंगे। रूस-यूक्रेन जंग के बीच उनका यह दौरा बेहद ही अहम माना जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था।

यूक्रेन 1991 में अलग देश बना था। उसके बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां की यात्रा नहीं की है। इससे पहले पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस के दौरे पर भी गए थे।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक