PM Modi Israel Visit: 25 फरवरी से पीएम मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा, नेतन्याहू और राष्ट्रपति हर्जोग से करेंगे अहम मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: नरेंद्र मोदी 25 फरवरी से दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इजरायल जाएंगे। इस दौरान वे इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। अपने प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।

PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने एक्स पर जताई खुशी

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी की आगामी यात्रा को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते मजबूत साझेदारी का प्रतीक हैं, जो नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण पर आधारित हैं। नेतन्याहू ने यरूशलम में पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया।

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी ने दिया जवाब

नेतन्याहू के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने भारत-इजरायल संबंधों को विश्वास, नवाचार और शांति व प्रगति के साझा मूल्यों पर आधारित बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे अपनी यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्सुक हैं और द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM Modi Israel Visit: रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

PM Modi Israel Visit

विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा रक्षा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्षेत्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत कर सकती है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार देखा गया है, और यह दौरा उसी कड़ी का अगला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

read also: Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 10 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई

NadiJodoYojana : मध्यप्रदेश में सिंचाई क्रांति, नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर

NadiJodoYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र

Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Madhya Pradesh : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से

Gas Supply Crisis : मसूरी में गैस संकट पर हंगामा, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Gas Supply Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन,

Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थानीय

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने