,

PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्रंप बोले – “रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत का अहम योगदान”

PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्रंप बोले – "रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में भारत का अहम योगदान"

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने मोदी को अपना “दोस्त” बताते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भारत की भूमिका की सराहना की। यह फोन कॉल हाल ही में व्यापार और टैरिफ विवाद से उपजे तनाव के बाद रिश्तों को पटरी पर लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ट्रंप ने कही दिल छू लेने वाली बात

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth Social पर लिखा,
“मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह शानदार काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने (DJT – Donald John Trump) के साथ पोस्ट को साइन किया, जिससे इस बातचीत का निजी और दोस्ताना लहजा साफ झलकता है।

पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप को धन्यवाद देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा –
“मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके कॉल और गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

तनाव के बाद रिश्तों में नरमी

यह बातचीत जून में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई आखिरी मुलाकात के बाद पहली बार हुई है। उस समय ट्रंप ने भारत पर कई टैरिफ लगाए थे, जिसमें रूस से तेल आयात पर 25% टैरिफ भी शामिल था। इसी वजह से दोनों देशों के बीच हल्का तनाव पैदा हो गया था।

लेकिन अब यह कॉल संकेत दे रही है कि भारत-अमेरिका रिश्ते फिर से मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं।

हाल ही में भी जताया था भरोसा

पिछले हफ्ते भी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें पूरा विश्वास है भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता सफल नतीजे तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा था कि वह अपने “बेहद अच्छे दोस्त” मोदी से जल्द बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी दोनों देशों को “स्वाभाविक साझेदार” बताते हुए कहा था कि व्यापार वार्ताओं के जरिए रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…