,

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे

BY: MOHIT JAIN

देश में कल से GST की नई दरें लागू होने वाली हैं। इससे ठीक एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन रविवार शाम 5 बजे लाइव प्रसारित होगा और देशभर की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

पीएम मोदी का संबोधन

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह संबोधन किन विषयों पर केंद्रित होगा, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी इसमें कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 15 अगस्त और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान देश को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री ने अपने हालिया गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं है, बल्कि विदेशों पर हमारी निर्भरता है। इसी संदर्भ में विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पीएम मोदी अपने संबोधन में ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ और नए H1B वीजा शुल्क जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं।

नवरात्रि का शुभारंभ

कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार की नवरात्रि बेहद खास होने वाली है। ऐसे में यह संभावना है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में नवरात्रि के महत्व और देशवासियों को इससे जुड़े संदेश भी देंगे।

GST दरों में बदलाव और आम जनता पर असर

प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर अटकलें हैं कि वे कल से लागू होने वाली GST नई दरों पर भी बात कर सकते हैं। इन नई दरों के लागू होने से कई वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। इसे GST लागू होने के बाद का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।

देशवासियों और कारोबारियों की नजरें अब प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन पर टिकी हैं। इसे टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…