Plane Crash News 28 January : कोलकाता, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट शेयर करते हुए, बारामती में हुए इस भीषण विमान हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

सीएम ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अजीत पवार और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों की अचानक हुई मौत से वह बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि बारामती में हुई इस दुखद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम समेत कई लोगों की जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत अजीत पवार के परिवार, उनके चाचा शरद पवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की ।
Plane Crash News 28 January : सीएम ममता ने की हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की अपील की है। आपको बता दें कि महाराष्ट्रा के डिप्टी सीएम अजीत पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में अजीत पवार समेत दो पायलट और अन्य 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Plane Crash News 28 January : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुरू की जांच
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। DGCA अफसरों की एक टीम हादसे वाली जगह पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक Learjet-45 प्लेन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर (पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) सवार थे, हादसे में विमान में मौजूद कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है।





