जामताड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pandit Deendayal Upadhyay's birth anniversary was celebrated with reverence in Jamtara.

संवाददाता: रतन कुमार

जामताड़ा नगर अंतर्गत महुलडंगाल में गुरुवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, कुशल संगठनकर्ता और एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष गौऊर बाउरी के नेतृत्व में किया गया।

श्रद्धांजलि और विचार

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने पंडित उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा –

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं। उनका ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का दर्शन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देता है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।”

कार्यकर्ताओं की सहभागिता

इस अवसर पर शास्त्रीजी, मनोज राउत, पिंटू रजक, विजय सिंह, शालू साह, सुकेन बाउरी, बुधन बाउरी, राशी देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी, चंद्रा देवी, गोविन्दो बाउरी, आनंद बाउरी, माया देवी, किरण देवी समेत दर्जनों शहरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और विचार सदैव उनके मार्गदर्शन का काम करेंगे और समाजहित में उन्हें आगे बढ़ाते रहेंगे।

TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. TOP 10: Chhattisgarh Government का बड़ा फैसला – किसानों के लिए

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,