,

‘रस्सी जल गई पर बल नहीं गया’ पाकिस्तान की तरफ से फिर आई ये गीदड़भभकी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pakistani army spokesperson threatens, says if India stops water, we will stop breathing

By: Vijay Nandan

इस्लामाबाद: भारत द्वारा पाकिस्तान की ओर बहने वाले जल प्रवाह को रोकने की खबरों के बीच, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक विवादित बयान सामने आया है। चौधरी ने भारत को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भारत ने हमारा पानी रोका, तो हम उसकी सांसें रोक देंगे।” उनका यह बयान पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भाषण के दौरान दिया गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो किस स्थान और कार्यक्रम से जुड़ा है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद घुटनों पर आ पाकिस्तान की अब भी अक्ल ठिकाने नहीं आई है। पाकिस्तानी सेना ने मुंह की खाने के बाद भी उसके प्रवक्ता का बड़बोलापन कम नहीं हुआ है। इन गीदड़भभकी के बाद अब भारत किस तरह से रिएक्ट करता है। ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।


भारत ने रोका पाकिस्तान को जाने वाला पानी

बता दें कि यह विवाद उस वक्त गहराया जब भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ अपनी जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान की ओर बहने वाली कुछ नदियों के पानी को रोकने का फैसला लिया है। भारत का यह कदम पाकिस्तान को सीधे जवाब माना जा रहा है।


पाकिस्तानी सेना का दावा: पानी रोकना नामुमकिन

प्रवक्ता चौधरी ने भारत की इस नीति पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “भारत यह सोचता है कि वह पाकिस्तान का पानी रोक सकता है, तो यह उसकी गलतफहमी है। 24 करोड़ लोगों को पानी से वंचित करना मुमकिन नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर से निकलने वाली छह प्रमुख नदियाँ पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं। चौधरी ने यह तर्क भी दिया कि चूंकि संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर को विवादित क्षेत्र माना है, इसलिए वहां के संसाधनों पर भारत का एकतरफा नियंत्रण वैध नहीं है।


पाक विदेश मंत्री बोले- आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

इस बीच, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान ने यह तय किया है कि उनकी धरती का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। यह फैसला हाल ही में बीजिंग में आयोजित तीन देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान लिया गया।

डार ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ राजनयिक रिश्तों को और मजबूत करेगा और 2013 व 2018 की तरह आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच जल विवाद और आतंकवाद पर बयानबाज़ी एक बार फिर गरमाई हुई है। एक ओर जहां भारत आतंकवाद को लेकर सख्ती दिखा रहा है, वहीं पाकिस्तान की ओर से आक्रामक बयानबाज़ी हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि दोनों देशों के संबंध एक बार फिर तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुके हैं।

DA में धमाका! 55% तक बढ़ोतरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की