Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: टीम में बाबर आज़म को मौका, रिज़वान बाहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistan T20 World Cup 2026 Squad

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 25 जनवरी को अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को टीम में जगह मिली है, जबकि मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ जैसे बड़े नामों को बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान टीम इस वर्ल्ड कप में सलमान अली आगा की कप्तानी में मैदान में उतरेगी।

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीम की घोषणा की। इस मौके पर पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और चयन समिति सदस्य आकिब जावेद, टी20 कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूद रहे। चयनकर्ताओं ने संतुलित टीम चुनने और युवाओं को मौका देने पर जोर दिया।

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला वर्ल्ड कप खेलने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। इनमें कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक शामिल हैं। इन खिलाड़ियों से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: 7 फरवरी से पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान

पाकिस्तान अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को पाकिस्तान का सामना यूएसए से होगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 15 फरवरी पर टिकी होंगी, जब कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का आखिरी मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रखा गया है।

Pakistan T20 World Cup 2026 Squad

यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? जानें पिच का पूरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद ख्वाजा (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आजम की वापसी और नए चेहरों के साथ पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा प्रदर्शन करती है।

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और