PAK vs AUS T20 Controversy: एक मैच जीतते ही पाकिस्तान में जश्न, आकाश चोपड़ा की टिप्पणी से मचा बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PAK vs AUS T20 Controversy

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

PAK vs AUS T20 Controversy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल देखने को मिला, मानो टीम ने कोई बड़ा टूर्नामेंट जीत लिया हो।

PAK vs AUS T20 Controversy: पीएम शहबाज शरीफ ने जताई खुशी

पाकिस्तान की जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टीम को बधाई दी। उन्होंने पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम पाकिस्तान की सराहना की और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की भी जमकर तारीफ की। शहबाज शरीफ ने लिखा कि नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए हैं और यह देश के लिए गर्व का पल है।

PAK vs AUS T20 Controversy: आकाश चोपड़ा ने दिलाई हकीकत की याद

पीएम की इस पोस्ट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी, जिसने पूरे जश्न पर सवाल खड़े कर दिए। आकाश चोपड़ा ने लिखा, “पूरी इज्जत के साथ कहना चाहूंगा कि यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम के खिलाफ एक बाइलेटरल टी20 मैच है।” उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कई प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

PAK vs AUS T20 Controversy: 22 रन की जीत को ‘जबरदस्त’ मानने से इनकार

PAK vs AUS T20 Controversy

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि 170 रन के आसपास बने मैच में 20-22 रन की जीत को बहुत बड़ी जीत नहीं कहा जा सकता। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

PAK vs AUS T20 Controversy: 2650 दिन बाद मिली ऑस्ट्रेलिया पर जीत

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने करीब 2650 दिनों के बाद किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे यह साफ झलकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड कितना कमजोर रहा है।

PAK vs AUS T20 Controversy: टी20 वर्ल्ड कप में होगी असली परीक्षा

एक मैच की इस जीत से पाकिस्तान खुश जरूर हो सकता है, लेकिन असली चुनौती टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर होगी। जब बड़े मुकाबले शुरू होंगे, तभी पाकिस्तान को अपनी असली ताकत का अंदाजा लगेगा।

read also: PAK VS AUS: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की आखिरी परीक्षा, लाहौर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, देखिए लाइव स्कोर

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर